Uncategorized

मुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देशो को अमल लाकर किया जायेगा प्रशासनिक व कानून व्यवस्था को और बेहतर करने का प्रयास

कलेक्टर-एसपी के बेहतर समन्वय व कार्यप्रणाली से जिले में हो रहा सराहनीय कार्य

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश भर के एसपी कलेक्टरों की समीक्षा बैठक ली। एवं प्रदेश में व्यवस्था व कार्य और बेहतर करने कई निर्देश दिए। बता दे कि कलेक्टर एसपी कांफ्रेस में धमतरी जिले की कलेक्टर नम्रता गांधी व एसपी आंजनेय वाष्र्णेय भी शामिल हुए। उनके द्वारा मुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देशो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी बिन्दुओं पर अमल करते हुए जिले में प्रशासनिक व कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्रदेशवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ पूर्ण रुप से मिले इस ओर विशेष ध्यान दिया जाये। बता दे कि धमतरी जिले में विभिन्न शासकीय योनजाओं का पहले से ही बेहतर क्रियान्वयन कलेक्टर नम्रता गांधी के नेतृत्व में हो रहा है। सभी वर्गो को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने धमतरी जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सयंम पूर्वक जनता से व्यवहार रखने की नसीहत दी है। बता दे कि धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी मिलनसार, सरल, सभ्य स्वभाव के धनी है। जनदर्शन व अन्य माध्यमों से जनता से संवाद के दौरान उनकी व्यवहार की सराहना होती रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षकों के लिए भी कई अहम निर्देश जारी किये गये है। जिनमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशाखोरी, नशीली दवाईयों की बिक्री, भू माफियाओं पर कार्रवाई, अपराधो पर नियंत्रण व रोकथाम आदि के सख्त निर्देश शामिल है। बता दे कि धमतरी जिले में जब से एसपी आंजनेय वाष्र्णेय पदस्थ हुए है तब से पुलिसिंग लगातार बेहतर हो रही है। अवैध कार्यो पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जिला पुलिस एसपी के मार्गदर्शन में कर रही है। अवैध शराब, गांजा परिवहन, सट्टा पर जिला पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लगातार कार्रवाई की है। महिला व बच्चों संबधित गंभीर अपराधो में जिला पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई की है। नक्सलियों की गतिविधियंो में अंकुश लगाने भी जिला पुलिस सफल रहा है। पिछले एक महीने में ही तीन बड़े ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस व पब्लिक की बीच दूरियां घटी है। अनेक जागरुकता कार्यक्रमो के माध्यम से लोगो को अपराधों से बचने लोगों को जागरुक किया गया है। दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात में सुधार की दिशा में एसपी के नेतृत्व में बेहतर कार्य हुए। विशेषकर जनता से पुलिस के दुव्र्यहार की शिकायतें नहीं मिल रही है। जिससे सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा मिल रहा है। सराहनीय कार्यो के बाउजूद मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों पर अमल करते हुए कार्यो में और सुधार की दिशा में धमतरी कलेक्टर-एसपी द्वारा प्रयास किये जायेंगे।
————————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!