Uncategorized

राखी के टापू में चल रहा था जुए का खेल, कुरूद पुलिस ने मारा छापा-चार जुआरी गिरफ्तार,1.65 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त

धमतरी जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम भुसरेंगा के खार राखी टापू क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी जब्ती की गई है।थाना कुरूद पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपियों को ताश के पत्तों और नगद रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 1,65,010 रूपये की संपत्ति जप्त की गई।गिरफ्तार जुआरियों में पोखन साहू उर्फ पोखराज, पिता सेवक राम, 35 वर्ष, निवासी अटंग, कुरूद, फानेश्वर उर्फ सोनू चंद्राकर, पिता रामकुमार, 28 वर्ष, निवासी अटंग, मुकेश साहू, पिता शंकर लाल, 35 वर्ष, जलविहार कॉलोनी, रुद्री,दिलीप साहू, पिता स्व. रूपलाल, 47 वर्ष, निवासी
इन्द्रानगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग शामिल है.जब्त संपत्ति में 70,510 रुपये नगद
1 बंडल ताश,5 नग मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 9,500 रूपये,2 मोटर साइकिल- अनुमानित कीमत 85,000 रुपये कुल जप्ती मूल्य 1,65,010 रूपये शामिल है.उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 03(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि.अजय बनारसी, प्रआर.रामसेवक बम्बोडे, जयप्रकाश कन्नौजे आरक्षक महेश साहू,संदीप पांडे,लोकेश सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!