Uncategorized

महापौर रामू रोहरा की छबि नही होने देंगे धूमिल:-नीलेश लूनिया

स्वास्थ सभापति ने आयुक्त को लिखा पत्र कहा गुणवत्ताहीन रिक्शा होने पर रोका जाये भुगतान

निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति निलेश लूनिया ने कहा कि रिक्शा खरीदी का मामला जो उठाया जा रहा है उसको देखते हुए रिक्शा की जांच की जावेगी और घटिया क्वालिटी की अगर रिक्शा होंगे उसे पुन वापस भेजा जाएगा. नगर पालिक निगम में महापौर रामू रोहरा की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे विकास के कार्यों में लगातार अपनी भूमिका निभाते हुए रामू रोहरा शहर के विकास में भरपूर योगदान दे रहे हैं. महापौर होने के नाते लगातार शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर के रोज जनता के बीच में जाकर के उनकी तकलीफ का निवारण कर रहे हैं ऐसे में नगर निगम में बैठे कुछ अधिकारी रामू रोहरा की छवि को धूमिल करना चाहते हैं।जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा।नगर निगम के अधिकारियों की मनमानी नगर निगम में नही चलेगी, ये रामू रोहरा की सरकार है जो विकास और गुणवत्ता के हर पैमाने और खरी उतरेगी। भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम रामू रोहरा की टीम देगी. श्री लुनिया ने भाजपाइयों पार्षदों के साथ आयुक्त प्रिया गोयल को रिक्शा की गुणवत्ता व खरीदी की जांच करने पत्र सौंपा है.साथ ही गुणवत्ताहीन रिक्शा होने पर भुगतान रोकने की मांग की गई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!