मोदी इम्पेक्ट से महंगे खून जांच की मजबूरी से गरीब-मध्यम वर्ग हुआ मुक्त- पं राजेश शर्मा
धर्मप्रेमी,समाज सेवी व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पं शर्मा ने किया अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण

धमतरी जिला अस्पताल में हाल ही में अटल आरोग्य लैब को जनता के लिये खोल दिया गया, इस लैब में 130 तरह के ब्लड टेस्ट किये जा सकते है, बेहद हाईटेक मशीनो से मिनटों में ही सटीक रिपोर्ट सामने आती है, जिसे सीधे व्हाट्सएप के जरिये मरीज को भेजा जा सकता है, ये सुविधा अभी तक प्राईवेट लैब में ही थी, जो काफी मंहगी होती है, लेकिन अटल लैब ये सब कुछ मुफ्त है।
धमतरी के धर्मप्रेमी समाज सेवी औ्र भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पं राजेश शर्मा ने इस लैब का निरिक्षण किया, पं राजेश ने कहा कि ये पीएम मोदी का इम्पेक्ट है, भाजपा सरकार ने अब धमतरी में मध्यम गरीब वर्ग को महंगे टेस्ट की मजबूरी से मुक्त कर दिया है। निरिक्षण के दौरान, निगम सभापति कौशल्या देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, पार्षद कुलेश सोनी,, पिंटू यादव, मुकेश शर्मा, योगेश रायचुरा, विकास शर्मा भी साथ रहे।