ऐतिहासिक रहा किसान जवान संविधान जनसभा-ओंकार साहू

राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में किया गया , जिसमें विधायक ओंकार साहू के साथ धमतरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्त्ता , किसानों और जांबाज जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विधायक ओंकार साहू नें कहा इस जनसभा का नाम जवान किसान संविधान जनसभा रखा गया था, जो केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि हमारे संविधान, किसानों के अधिकारों और जवानों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा की बुलंद आवाज़ है। उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता नदी – नाला ल पार करके जनसभा में पहुचकर और बरसते पानी में भीगते हुये सभा को ध्यान से सुना ये निश्चित ही कांग्रेस पार्टी के निष्ठा , मजबूती व खूबसूरती का दृश्य रहा.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी दो टांगों से चल रहे हैं। एक टांग आंध्र की चंद्र बाबू नायडू टीडीपी है और दूसरी बिहार के नीतीश कुमार। इनमें से कोई भी हिली तो मोदी जी गिर जाएंगे। खडग़े ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी हमला बोला, कहा कि साय मोदी और शाह के इशारों पर उठते-बैठते हैं। बरसते पानी के बीच हुई इस सभा में खडग़े ने केंद्र सरकार पर भय और झूठ फैलाकर देश पर राज करने का आरोप लगाया। खडग़े ने कहा कि ये लोग हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने और डराने का काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है, मर-मिटने को तैयार हैं। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खडग़े ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। 67 नई शराब की दुकानें खोल दीं और नकली शराब बेचने का धंधा शुरू कर दिया।