Uncategorized

ग्रामीण बैंकों के हित में दुर्ग सांसद विजय बघेल को सौंपा गया ज्ञापन

निजीकरण के विरोध में दिल्ली प्रदर्शन हेतु समर्थन देने का आश्वासन


धमतरी। अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ द्वारा ग्रामीण बैंकों के निजीकरण एवं आईपीओ की प्रक्रिया के विरोध में देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक एम्पलाइज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एस. वेंकटेश्वर रेड्डी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से भेंट की तथा उन्हें केन्द्रीय वित्त मंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सार्वजनिक क्षेत्र में बनाए रखने, आईपीओ की प्रक्रिया को रोकने और शीर्ष स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की मांग को लेकर दिया गया। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर श्री रेड्डी के साथ प्रादेशिक पदाधिकारीगण जीएन मूर्ति, एस.पी. दास, प्रदीप मिश्रा, एवं रौनक त्रिपाठी, विकास मीणा, रमेश सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक रिटायरीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.के. राघव ने बताया कि वेंकटेश रेड्डी ने सांसद को दिल्ली में प्रस्तावित किसी भी विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया, जिसे विजय बघेल ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!