Uncategorized

श्री रामलला अयोध्या धाम यात्रा योजना

महापौर रामू रोहरा ने पूजा-अर्चना कर जत्थे को दिखाई हरी झंडी


धमतरी। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से सराबोर श्री रामलला अयोध्या धाम यात्रा योजना के अंतर्गत आज धमतरी नगर निगम के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पवित्र अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। नगर निगम परिसर से इस शुभ यात्रा की शुरुआत महापौर रामू रोहरा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। उन्होंने श्रद्धालुओं को तिलक कर, मंगल कामनाओं के साथ यात्रा हेतु हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महापौर रामू रोहरा ने कहा भगवान श्रीराम हमारे देश की संस्कृति, आस्था और मर्यादा के प्रतीक हैं। अयोध्या धाम की यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति व ऊर्जा प्रदान करेगी। नगर निगम का यह प्रयास है कि हर आम नागरिक को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य सरलता से प्राप्त हो। इस पावन अवसर पर नगर निगम के अधिकारीगण, पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विशेष रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय साहू, मुकेश शर्मा, पार्षद विभा चंद्राकर, चंद्रभागा साहू एवं सीमा चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!