Uncategorized

समाज में बढ़ती हिंसा तथा अपराध एक चिंतनीय विषय-भगवान भाई

धमतरी-समाज में बढ़ती हिंसा तथा अपराध एक चिंतनीय विषय है । नैतिक शिक्षा के द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। नैतिक शिक्षा की कमी ही वर्तमान समय सभी अपराधों के मूल कारण है . हम विकसित देशो के लाइन में जाने की कल्पना कर रहे है.देश को विकसित बनाने में लगे हुए है लेकिन समाज में हो रहे युवा के द्वारा अपराध जिसे भावी समाज, देश व विश्व की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान का युवा भावी समाज है.अगर भावी समाज को अपराध मुक्त बनाना चाहते है तो वर्तमान के युवाओं को नैतिक शिक्षा द्वारा अपराधमुक्त , संस्कारित और सशक्त बनाने की आवश्यकता है |उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहीं । वे नूतन हायर सेकंडरी स्कुल में अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा की आवश्यकता विषय पर बोल रहे थे.भगवान भाई ने कहा कि कुसंग, व्यसन, सिनेमा , मोबाईल और फैशन से आज की युवा पीढ़ी भटक रही है। इन्हीं कारणों से वर्तमान समय अपराध बढ़ते जा रहे हैं। काम, क्रोध, लोभ , मोह ,अंहकार , इर्ष्या, नफरत आदि मनोविकारो के वश होने से अपराध होते है.उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा द्वारा इन विकारो पर सयम कर अपराध मुक्त बन सकते है.नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। नैतिक शिक्षा से ही मानवीय मन में रचनात्मक और सकारात्मक चेतना का विकास होता है।भगवान भाई ने कहा कि नैतिक शिक्षा से समाज में फैली हुई घृणा, नफरत, बैर विरोध और अहंकार को नष्ट किया जा सकता है। शिक्षा का मूल उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि चरित्रवान बनना, विकार, व्यसन, नशा और बुराइयों से स्वयं को मुक्त करना ही शिक्षा का मूल उद्देश्य होना जरुरी है। जो ज्ञान, अज्ञान रूपी अंधकार से ज्योति या प्रकाश की ओर असत्य से सत्य की ओर ले जाए वहीं सच्चा ज्ञान है । जब तक हमारे व्यवहारिक जीवन में परोपकार, त्याग, उदारता, नम्रता, सहनशीलता, आदि सदगुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है।समाज सेविका कामिनी कौशिक जी ने कहा कि वर्तमान के युवाओ को नैतिक शिक्षा के आधार से संस्कारित बनाने कि आवश्यकता है .संस्कार हमारी सच्ची पढ़ाई है.प्रिंसिपल एस सी ख्रिस्ती जी ब्रह्माकुमारीज ऐसे कार्यक्रम की सराहना किया और कहा ऐसे कार्यकर्म युवा को सशक्त बनाकर अपराध मुक्त समाज बन सकता है.स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी के आरती बहन जी ब्रह्माकुमारी सस्था का विस्तार से परिचय दिया.
कार्यक्रम में बी के गरिमा बहन जी , सीनियर शिक्षिका प्रीति साहू , वसंत कुमार देवांगन , दामिनी साहू भी उपस्थित थे.
कार्यक्रम के अंत में बी के भगवान भाई ने मन को एकाग्र करने हेतु राजयोग मेडिटेशन कराया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!