Uncategorized

निगम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगा उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने जताया विरोध

अमानक पॉलिथीन प्रतिबंध के बावजूद इनका उपयोग जारी है. जिसको लेकर समय-समय में नगर निगम धमतरी द्वारा छापेमार क़ी कार्यवाही कर भारी भरकम जुर्माना वसूला जाता है. ऐसे ही विगत दिनों शहर के अंबेडकर वार्ड एवं दानीटोला वार्ड स्थित शराब दुकानों के आहता मे में कार्यवाही क़ी गई जहां नगर निगम टीम के द्वारा छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगा हैं. जिस पर उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने इसे भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीति बताया हैं. आगे कहा कि जब से नगर निगम मे भाजपा की रामू रोहरा सरकार ने कार्यभार संभाला है तब से लगातार गरीब वर्ग के ऊपर अत्याचार हो रही है. पॉलिथीन जब्ती की कार्यवाही भी छोटे और गरीब व्यापारियों के ऊपर हुआ है. क्या प्रतिबंधित पॉलिथीन का पूरे धमतरी में केवल आहता केन्द्र संचालन करने वाले व्यापारी व फुटपाथ में व्यवसाय करने वालो के द्वारा ही उपयोग में लाया जाता है. निगम प्रशासन को भी याद नही होगा क़ी उनके द्वारा पॉलीथिन के थोक या खुदरा विक्रेताओं पर कार्यवाही कब किया गया था. रामू रोहरा सरकार क़ी मात्र एक ही उद्देश्य कैसे गरीब वर्ग को दबाकर रखा जाए. बड़े लोगो के हित में योजनाए कैसे बनाई जाए. असल मायनो में भाजपा की नीति केंद्र से निकाय तक यही है. आगे कहा क़ी महापौर जी न तों निगम की प्रशासनिक व्यवस्थाओ को संभाल पा रहे हैं और न ही जनता के हितो के लिए कोई कार्य कर रहे हैं. निर्माण कार्यों में लापरवाही, गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग लगातार जारी है. शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटक रही हैं. और महापौर विकास कार्यों की झूठे इवेंटबाजी में मस्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!