भाजपा महिला मोर्चा ने एसपी, एएसपी के हाथो में राखी बाँध तैनात जवानो के लिए सौंपी राखियां

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राखी के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा नक्सली क्षेत्र में तैनात अपने जांबाज सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र राखी भेज रही है. इसके साथ ही मिश्री चावल एवं तिलक भी भेज रही है क्योंकि नक्सली क्षेत्र में तैनात जांबाज सैनिक भाई सभी लोगों की रक्षा करते हैं. ऐसे पावन पर्व पर जब सभी बहनें अपने भाइयों को राखी उसकी कलाई में बांधती है तब जंगल में हमारी सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं उस वक्त घने जंगल में उनकी बहनें उन तक नहीं पहुंच पाती ऐसे समय में उसकी कलाई सुनी ना रहे इस सोच के साथ समय समय पर भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा धमतरी की बहने उनकी कलाई के लिए रक्षा सूत्र भेजती है. लगभग 21 वर्षों से लगातार राखी भेज रहे हैं.प्रतीकात्मक के रूप में रक्षा सूत्र सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक धमतरी को एवं एडिशनल एसपी की कलाई में बांधा गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम माथे पर तिलक वरिष्ठ भाजपा नेत्री पार्वती वाधवानी ने तिलक लगाया और राम नाम का रक्षा सूत्र उसके हाथों में बांध और उसका मुंह मीठा कराया. बहने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर राखी बांध और रक्षा सूत्र सौंपा. इस अवसर पर पार्वती वाधवानी सरल जैन खिलेशवरी किरण एवं पोषाध्यक्ष प्रदेश की श्रीमती हेमलता शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री विधि का विश्वास रितिक यादव चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन जिला महामंत्री बीथिका विश्वास श्यामा साहू सुनीता पंजवानी भारती खंडेलवाल सुशीला तिवारी दमयंती गजेंद्र सविता आसाई ईश्वरी पटवा संगीता जगताप रेशमा शेख उषा कौशिक सीमा चौबे बरखा शर्मा राजकुमारी मेश्राम गीता शर्मा संतोषी साहू सरिता यादव रुक्मणी सोनकर अनीता यादव रेखा शांडिल अनीता सोनकर ममता सिंह ईश्वरी नेता डाली सोनी नीतू त्रिवेदी दमयंती साहू पवित्रता दीवान आशा आदि उपस्थित थे.
