Uncategorized
महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से नगर निगम को विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु मिली 2 करोड़ 90 लाख 23 हजार की स्वीकृति
महापौर श्री रोहरा ने स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री, वित्त मंत्री व प्रभारी मंत्री का जताया आभार

स्वीकृति दिलाने पर भाजपा पार्षदों ने महापौर का किया धन्यवाद ज्ञापित
महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से एक बार फिर धमतरी को विकास की बड़ी स्वीकृति मिली है. राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से नगर निगम धमतरी में विभिन्न निर्माण कार्य हेतु प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर रूपये 290.23 लाख (रूपये 2 करोड़ 90 लाख 23 हजार) की स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर श्री रोहरा ने स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी व प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा का आभार जताया है.वंही स्वीकृति दिलाने पर भाजपा पार्षदों ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है.कार्यो की सूची संलग्न है।

