Uncategorized

गायत्री शक्तिपीठ में हुई जिला स्तरीय यूथ सुपर 100 कार्यशाला


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में यूथ सुपर 100 कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री महामंत्र ममता निषाद लोकेश्वरी साहू के युगसंगीत से हुआ। प्रथम सत्र में उपजोन सह संयोजक चंपेश्वर साहू द्वारा यूथ सुपर 100 के संबंध में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में नारी जागरण व व्यक्तित्व निर्माण एवं युवाओं को साधना, स्वाध्याय, सेवा व संयम से आदर्श व्यक्तित्व बनने का संदेश रुक्मणी बंछोर दीदी ने दिया। ओमप्रकाश राठौर ने युग निर्माण योजना के तीन चरण रचनात्मक कार्यात्मक व संगठनात्मक की महत्ता पर मार्गदर्शन दिया। प्रांतीय सह संयोजक कुलदीप कृष्ण भारती ने बाल संस्कार शाला को संस्कार बीजारोपण का माध्यम बताया। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण प्रांतीय युवा जिला समन्वय में लक्ष्मी साहू भागीरथी सोनकर, कौशल प्रसाद साहू पौषण पटेल जिला समन्वयक दिलीप नाग, कुरूद के प्रमुख ट्रस्टी साधना देवांगन, रामकुमार सामरथ, ट्रस्टी शेखन लाल साहू, राजकुमार साहू, गोविंद मीनपाल, धनश्याम ठाकुर, ज्ञानेश्वर साहू गायत्री बोदले आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!