Uncategorized

वोट चोरी केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा प्रश्न है-राजा देवांगन

लोकतंत्र बचाने आगे आए छात्र-युवा, एनएसयूआई ने बुलंद की आवाज़

यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड, जिला धमतरी में एनएसयूआई द्वारा वोट चोरी विरोधी पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने किया।राजा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उजागर की गई वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा प्रश्न है।उन्होंने आगे कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने से क्यों बच रहा है? यह सवाल हर छात्र और हर युवा के मन में है।मगरलोड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखकर वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।
यह अभियान जिलेभर में लगातार एक सप्ताह तक चलेगा और 5000 से अधिक पोस्टकार्ड राष्ट्रपति तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है.इस दौरान लक्की निर्मलकर ,भपेंद्र कवर ,सूरज सिन्हा ,थनेंद्र साहू ,गुलाब साहू ,रोशन कुमार ,धर्मेंद्र साहू ,दुष्यंत ,त्रिदेव ,शेखर ,देवेश ,ऐश्वर्य हिरवानी सहित कॉलेज के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!