Uncategorized

बीसीएस पॉजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


धमतरी। बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोश्रर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक के मार्गदर्शन में युवा भारत धमतरी एवं इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक उपस्थित थे। डॉ. गुरूशरण साहू(राष्ट्रीय रेडक्रास शाखा सदस्य) ने छात्र-छात्रों को नेत्रदान करने के महत्व को बताया, आकाशगिरी गोस्वामी ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्रों को नशामुक्ति का संदेश दिया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गोविंद साहू ने रेडक्रास के अंदर होने वाले कार्यो से छात्र-छात्रों को अवगत कराया। प्राथमिक उपचार के बारे में प्राप्ति वासनी, सत्य प्रकाश प्रधान ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यो से छात्र-छात्रों को अवगत कराया, फस्टेडएड ,सी.पी.आर.एल.के.साहू वॉटर काउसंलेशन ने अपने अनुभवों से छात्र-छात्रों को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!