Uncategorized

तालाब के अंदर पाताल भैरवी झांकी बना आकर्षण

भक्त कर रहे हैं जमकर सरहाना, सत्यम गणेश उत्सव समिति की अनूठी पहल


धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का उल्लास चरम पर है। जगह-जगह समितियों द्वारा सजीव झांकियां सजाई गई हैं, लेकिन आमापारा स्थित बनिया तालाब में इस बार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सत्यम गणेशोत्सव समिति, आमापारा ने तालाब के अंदर करीब 130 फीट लंबे मार्ग पर अद्वितीय पंडाल सजाकर गणपति बप्पा को विराजित किया है। राजनांदगांव के पाताल भैरवी मंदिर की तर्ज पर तालाब के मध्य शिवलिंग आकार का भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां भगवान गणेश और हनुमानजी की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को दर्शन दे रही हैं। जिसे देखने भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। समिति के जिवेश साहू, योगेश साहू, उमेश यादव,भूपेंद्र नाग, पंकज नाग,प्रफुल्ल नाग,युगल नाग,भावेश सिन्हा,गोपी पटेल, भूपेश पटेल ने बताया कि समिति द्वारा लगातार 18 वर्षों से अलग-अलग थीम पर गणेशोत्सव का आयोजन करती आ रही है। इससे पहले समुद्र मंथन,चंद्रयान,धमतरी की आराध्य देवी माता विंध्यवासिनी, रामसेतु, स्वच्छता अभियान और डगर फूल जैसी चर्चित झांकियों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो चुके हैं। इस वर्ष की पाताल भैरवी झांकी देखने के लिए दूर-दूर से लोग धमतरी पहुंच रहे हैं। रोजाना देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ रही है और तालाब में बनी यह अद्वितीय झांकी गणेश भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।समिति के पिंटू ध्रुव,पप्पू साहू प्रकाश सिन्हा विकास साहू, रिंकू ध्रुव, प्रवीण तारक प्रीतम यादव,जीतू यादव संजू यादव,विजय यादव,विनीत यादव,बबलू नेताम, भवानी यादव, आंसू यादव,कुलदीप साहू सहित अन्य सदस्य अपनी सेवा दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!