Uncategorized

त्योहारों से पहले धमतरी चमकेगा स्वच्छता की रोशनी में

नगर निगम की बड़ी तैयारी : कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी, होटल–ढाबों की गंदगी पर अब सख्ती

धमतरी-नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े पर्व नजदीक हैं। ऐसे में नगर निगम ने शहर को साफ–सुथरा और चमकदार बनाने की बड़ी योजना तैयार की है। शुक्रवार को निगम सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के ड्राइवरों और सुपरवाइजरों की अहम बैठक हुई, जिसमें कई कड़े फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने की।बैठक में तय किया गया कि नवरात्रि और दीपावली पर लोग घरों की बड़े स्तर पर सफाई करते हैं, जिससे कचरे की मात्रा अचानक कई गुना बढ़ जाती है। इस स्थिति को संभालने के लिए कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ाएगा। हर वार्ड में अतिरिक्त गाड़ियां चक्कर लगाकर कचरा उठाएंगी, ताकि मोहल्लों की गलियां गंदगी से मुक्त रहें।स्वस्थ्य विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि कई नॉनवेज होटल और ढाबा संचालक खाने की बची–खुची सामग्री खुले में फेंक देते हैं। इससे बदबू और गंदगी फैलती है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। अब निगम ने साफ कर दिया है कि इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। जो भी होटल संचालक कचरा बाहर फेंकते पाए जाएंगे, उन पर चालानी कार्रवाई होगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।बता दे कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लूनिया के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग सभापति विजय मोटवानी और भवन अनुज्ञा सभापति नरेंद्र रोहरा भी मौजूद रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे शहर की है। त्योहारों पर धमतरी की तस्वीर साफ–सुथरी और आकर्षक होनी चाहिए।स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने स्पष्ट कहा –धमतरी को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। त्योहारों पर शहर की पहचान गंदगी नहीं, बल्कि स्वच्छता और रोशनी से होनी चाहिए। निगम का हर कर्मचारी दिन–रात जुटेगा। होटल–ढाबा संचालकों से निवेदन किन जाती है कि नियमों का पालन करें, वरना कठोर कार्रवाई तय है। धमतरी के लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगे तो त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

निगम की अपील – नागरिक भी दें सहयोग

निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निगम की गाड़ियों के तय समय पर ही कचरा सौंपें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। त्योहारों के समय प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की भी अपील की गई है। इस बैठक के साथ निगम ने साफ कर दिया है कि इस बार नवरात्रि और दीपावली पर धमतरी की गलियां सिर्फ रोशनी से नहीं, बल्कि स्वच्छता की चमक से भी जगमगाएंगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!