Uncategorized

शहर के सर्वांगीन विकास के लिए आंबटित भूमि मील का पत्थर साबित होगी-कैलाश कुकरेजा

महापौर रामू रोहरा के इस प्रयास से धमतरी के औधोगिक विकास को गति मिलेगी-प्रकाश थारवानी

धमतरी- महापौर रामू रोहरा के अथक प्रयास से ग्राम छाती की 45 एकड भूमि राज्य शासन द्वारा उधोग धंधो के लिए आबंटित की गई है जिससे शहर का औधोगिक विकास तेजी से होगा उक्त बाते छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने कही।छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश थारवानी ने कहा कि विकास की दौड़ मे धमतरी बहुत पीछे है रामू रोहरा के इस प्रयास से धमतरी के औधोगिक विकास को गति मिलेगी। रोजगार के नये साधन उपलब्ध होंगे।नये-नये उधोग धंधो की स्थापना से धमतरी का सर्वागीण विकास होगा।छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस एण्ड इण्डस्ट्रीज की जिला इकाई धमतरी ने छाती की भूमि के आंबटन के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महापौर रामू रोहरा, मंत्री हुम टंकराम वर्मा लखनलाल देवांगन और सांसद रूपकुमारी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!