Uncategorized

भाजपा की जिला स्तरीय योजना बैठक संपन्न, विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी में मुख्य रूप से अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुरूद की उपस्थिति में योजना बैठक संपन्न हुई। योजना बैठक मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष राज्य उत्सव में माननीय प्रधानमंत्री के आगमन पर आम जनमानस व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री को सुनने के साथ राज्योत्सव में भाग लेने हेतु ले जाने पर चर्चा हुई जिसके लिए विधानसभा स्तरीय प्रभारी की नियुक्ति भी की। इसके साथ ही भारतवर्ष के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती जो अनेक उद्देश्यों को लेकर संपन्न होनी है उसकी भी रूपरेखा बनाई गई जिसमें संसदीय क्षेत्र के भीतर के जिलों में एक दिन की पदयात्रा संपन्न करना है जिसमें लोकसभा क्षेत्र के सांसद स्वयं उपस्थित रहेंगे। बैठक में यह यात्रा आमदी से शुरू होकर के धमतरी गांधी मैदान तक पहुंचेगी इस बीच अनेक ग्रामों में स्वागत और सभा भी होगा।भाजपा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के पीछे कई प्रमुख उद्देश्य हैं जैसे राष्ट्रीय एकता का संदेश देना।सरदार पटेल को “लौह पुरुष” कहा जाता है क्योंकि उन्होंने आज़ादी के बाद 562 रियासतों को जोड़कर भारत को एक राष्ट्र बनाया भाजपा उनके आदर्शों के माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश देना चाहती है।देशभक्ति और राष्ट्रवाद को मजबूत करने के साथ सरदार पटेल को भारतीय राष्ट्रवाद के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करती है, ताकि लोगों में देशभक्ति और एकता की भावना बढ़े,उनकी जयंती पर भाजपा युवाओं को यह संदेश देना चाहती है कि संगठन, दृढ़ निश्चय और सेवा भावना से ही देश मजबूत बनता है,कांग्रेस से वैचारिक अंतर दिखाना सरदार पटेल कांग्रेस में होते हुए भी कड़े निर्णय और राष्ट्रहित के लिए प्रसिद्ध थे। भाजपा उन्हें “सच्चे राष्ट्र निर्माता” के रूप में प्रस्तुत करती है ताकि यह दिखा सके कि पार्टी व्यक्तित्व से नहीं, राष्ट्र से ऊपर सोचने वाले नेताओं को सम्मान देती है।“राष्ट्रीय एकता दिवस” का प्रचार भाजपा सरकार ने 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” घोषित किया है।इस दिन देशभर में रन फॉर यूनिटी एकता शपथ और राष्ट्रीय एकता परेड जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे।
इस योजना बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ,महापौर जगदीश रामू रोहरा, नेहरू निषाद पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा ,श्रवण मरकाम का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही उनकी उपस्थिति में पूरी कार्यक्रम की योजना रचना बनाई गई। इस योजना बैठक में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सदस्य, जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित हुए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!