Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में महापौर व पार्षद प्रत्याशी हुए शामिल

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व निगम व भूपेश सरकार के कार्यकाल पर कसा तंज


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल पुरानी कृषि उपज मंडी में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहर सहित धमतरी नगर निगम अन्तर्गत सभी 40 वार्डो के भाजपा प्रत्याशी विशेष रुप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव संचालक अजय चन्द्राकर ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ता को पता होना चाहिए। जिस प्रकार किसी युद्ध में जाने से पहले तैयारी करनी होती है वैसे ही चुनाव से पहले तैयारी होती है। उन्होंने पूर्व की भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में एक भी विकास कार्य नहीं हुए। सिर्फ दिल्ली पैसा भेजने का काम किया गया। महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने कहा कि पूर्व नगर निगम के कार्यकाल में जब कांग्रेस सत्ता में थी तो निगम में भ्रष्टाचार के आलावा कुछ नहीं हुआ। विकास के नाम पर बताने के लिए पूर्व महापौर व कांग्रेसियों के पास कुछ भी नहीं है। अब विकास रायपुर से सीधे धमतरी आएगा। पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा जो तकनीकि रुप से अयोग्य था पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया अपनाई है। अब कांग्रेसी में दम है तो प्रत्यक्ष चुनाव लड़े। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, निर्मल बरडिय़ा, कुंजलाल देवांगन, चेतन हिन्दूजा, महेन्द्र पंडित, अविनाश दुबे, राजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण साहू, अरविंद मुंडी, राजेश गोलछा, नवीन सांखला, कवीन्द्र जैन, हेमराज सोनी, दिलीप पटेल, बीथिका विश्वास सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!