Uncategorized

संबलपुर क्लस्टर में महिलाओं के आजीविका मिशन को नई उड़ान : मोनिका देवांगन ने भरी उमंग और आत्मविश्वास की चेतना


धमतरी। महिला एवं बाल विकास समिति, जिला पंचायत धमतरी की सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन के उपस्थिति में संबलपुर क्लस्टर में महिलाओं का आजीविका मिशन सम्मेलन उत्साह और उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याओं ने अपने-अपने उद्यमों की झलक प्रस्तुत की और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साझा किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि आजीविका मिशन केवल आर्थिक स्वावलंबन का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास की पुनस्र्थापना का अभियान है। उन्होंने कहा कि आज गाँव-गाँव की महिलाएँ सिलाई-बुनाई, कृषि-आधारित उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और हस्तशिल्प जैसे कार्यों से नई पहचान बना रही हैं। इस अवसर पर भोथली मंडल भाजपा के महामंत्री आनंद स्वरूप मेश्राम, जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा विकासखंड स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संबलपुर क्लस्टर की यह पहल पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में उत्पाद प्रदर्शनी, प्रेरक अनुभव साझा सत्र तथा सामूहिक संकल्प आयोजन भी हुआ। समापन पर श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा जब नारी सशक्त होती है, तो समाज समृद्ध होता है। संबलपुर की बहनें आत्मनिर्भर भारत की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!