Uncategorized

विष्णुदेव साय सरकार में विकास कार्यों में तेजी आई है-अरुण सार्वा

जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना

ग्राम गढड़ोंगरी (माल) में महतारी सदन भवन निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन

धमतरी। ग्राम गढड़ोंगरी (माल) में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में महतारी सदन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत गढड़ोंगरी की सरपंच रंजनी नेताम ने की।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी, उपाध्यक्ष जिला भाजपा धमतरी, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, जनपद सदस्य पन्नालाल मरकाम, शिवनाथ मरकाम, अध्यक्ष गोंडवाना समाज टिकेश्वर प्रसाद, उपसरपंच गढड़ोंगरी मॉल भुवनेश्वर नेताम, उपसरपंच गढड़ोंगरी रै. दलगंजन मरकाम, रामदयाल यादव, पूर्व सरपंच कपिल कुमार मरकाम, मनोहर लाल सोनवानी, टिकेश्वर ध्रुव, राजकुमार नेताम, कुलदीप, गोपाल ध्रुव, हनी कश्यप, रवि भट्ट, ग्राम पंचायत पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि विष्णु देव की सरकार में विकास कार्यों में तेजी आई है। डबल इंजन की सरकार लोगों को सीधे सुविधा उपलब्ध करा रही है। महतारी सदन का निर्माण महिलाओं के लिए समूह, संगठन और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वहीं जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने भी डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। ग्रामवासियों ने भूमि पूजन कार्यक्रम को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!