Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने मतदाता शुद्धिकरण अभियान में की सक्रिय भागीदारी


भखारा। चुनाव आयोग द्वारा संचालित मतदाता शुद्धिकरण एवं जानकारी अद्यतन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष ने आज अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वयं अपना फॉर्म प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ड्यूटी पर नियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बैठकर प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे और फॉर्म जमा करने आए मतदाताओं की सहायता भी की।अध्यक्ष ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची सुचारू एवं पारदर्शी चुनाव की पहली आवश्यकता है। उन्होंने भखारा भठेली की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता नागरिक इस शुद्धिकरण अभियान में अनिवार्य रूप से भाग लें और जल्दी से जल्दी अपना फॉर्म भरकर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सौंपें। साथ ही घर पहुंचे कर्मचारियों को भी सहयोग प्रदान करें। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने भी लगातार मार्गदर्शन दिया तथा नागरिकों को सही जानकारी उपलब्ध कराई। शासन, तहसील,शिक्षक गणों,नगर पंचायत के सहयोग से यह अभियान सुचारू रूप से जारी है।तहसीलदार भूपेश चंद्राकर,नायब तहसीलदार विनोद बंजारे, सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु साहू,सभी बी एल ओ राजनितिक दल, सभी पार्षद गण,सहयोगी कर्मचारी सुश्री ईश्वरी साहू, पूर्णेश्वर साहू,श्रीमति सुनिता साहू, होमेश्वर साहू,श्रीमति मंजुला गोस्वामी,ललित यादव,श्रीमति निर्मला यदू,शेखर सिन्हा, श्रीमति हेमलता साहू,कु. भूमिका साहू,श्रीमति भोज सोन, चोवा राम ढीढी,आर. के. पटेल बी.के.साहू शिक्षक गण हाई स्कूल भखारा आदि सहित अन्य का भी सहयोग रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!