Uncategorized

मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला हैं -ज्योति हरख जैन

नगर पंचायत भखारा में हुआ मितानिन सम्मान कार्यक्रम


धमतरी। नगर पंचायत में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर के सभी मितानिन बहनें एवं ब्लॉक समन्वयकों का विशेष सम्मान आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नगरवासियों ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला बताया। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि मितानिन केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं, बल्कि हर घर की भरोसेमंद साथी हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी जन-स्वास्थ्य की सेवा में कभी पीछे कदम नहीं रखा। नगर पंचायत सदैव मितानिनों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान ब्लॉक समन्वयक द्वय मोंगरा साहू एवं सुशीला निर्मलकर, एम टी पुष्पा साहू ने मितानिनों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मितानिन टीकाकरण, पोषण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की देखरेख, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति अभियान तथा स्वास्थ्य परामर्श जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मितानिनों की मेहनत से ही स्वास्थ्य जागरूकता की पहुंच हर घर तक संभव हो पाई है। आयोजित सम्मान समारोह में सभी मितानिनों का स्वागत कर साड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के महिला पार्षदगण भूपेश्वरी चंदेल, चांदनी साहू सहित टिकेश्वरी यादव,जयंत्री साहू,भूनेश्वरी साहू, प्रीति साहू,मनभा गायकवाड,गोमती साहू, कृष्णा साहू लक्ष्मी बंजारे, सुलोचना साहू, मीना साहू,देवकी कोसरे,अमेरिका, योगेश्वरी,संतोषी साहू,प्रमिला बेडग़े आदि मितानिन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!