Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लेने महापौर रामू रोहरा ने सोमवार को निगम सभाहाल मे चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर और ऑपरेटरों से कार्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।महापौर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम विलोपन), फॉर्म-8 (सुधार) सहित अन्य आवश्यक प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत सटीकता के साथ पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन एंट्री त्रुटिरहित, समयबद्ध और पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाए, जिससे मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता बनी रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल आधारशिला है, इसलिए इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी ईमानदारी, पारदर्शिता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने भरोसा जताया कि समर्पित प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!