Uncategorized

अछोटा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता शुरू, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

धमतरी। ग्राम अछोटा के शिव चौक में पीपर के छईया रामधुनी आयोजन समिति द्वारा तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर तक होगी। शुक्रवार को धारेश्वरनाथ मंदिर से शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद शाम 5 बजे रामधुनी की स्थापना एवं उद्घाटन किया गया।
पहले दिन रामधुनी मंडली अछोटा, नव युवा प्रज्ञा मानस परिवार जंवरगांव और श्री बाल समाज रामधुनी मंडली दोनर (देवरी) ने प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलियों द्वारा रामायण एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकी, नृत्य और रामधुनी प्रस्तुत की जा रही है।
दूसरे दिन जय महामाया लोक रामधुनी मंडली किकिरमेटा, बोलबम रामधुनी मंडली भरवा (मगरलोड), जय मां कालिका भुनेश्वर रामधुनी मंडली बंकल खपरी, जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली सेमरडीह (बालोद) तथा जय मां दुर्गा छः लोकप्रिय रामधुनी संबलपुर (डोंगरगांव) प्रस्तुति देंगी। अंतिम दिन श्री नवदुर्गा महिला रामधुनी मंडली चर्चा (कुरुव), मोर नन्हें संगवारी जोरातराई, जय श्री रामधुनी झांकी मंडली बलियारा, जय बजरंग झांकी रामधुनी मंडली खरता (गरियाबंद) और जय शंकर रामधुनी मंडली बेन्द्रानवागांव (रुद्री) शामिल होंगी।
शुभारंभ अवसर पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष खिलेश राम सेन, योगेश्वर देवांगन, धनुष राम साहू, झुमुक उइके, महेश ध्रुव, राम ध्रुव सहित दिलीप देवांगन, गिरीश साहू, नरेंद्र साहू, संजय देवांगन, भगत देवांगन, पीयूष देवांगन, केश सेन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!