Uncategorized

अब तक 13.22 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जन

पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था के चलते जिले में धान उपार्जन कार्य निरंतर प्रभावी गति से आगे बढ़ रहा है।

धमतरी, 06 दिसंबर 2025/— धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के कुल 1,28,730 पंजीकृत किसानों में से 28,523 किसानों ने अब तक धान विक्रय किया है। 06 दिसंबर 2025 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 13,22,136.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उपार्जन किया गया है। इसके एवज में किसानों को 31,364.26 लाख रुपये की राशि प्रदाय की गई है।
शाखावार विवरण के अनुसार नगरी शाखा ने जिले में सर्वाधिक 2,32,761.60 क्विंटल धान का उपार्जन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि धमतरी, मगरलोड, कुरूद और संबलपुर शाखाओं में भी धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। धमतरी शाखा में 3,931 किसानों से 1,73,195.20 क्विंटल, संबलपुर में 2,388 किसानों से 1,09,800.80 क्विंटल, मगरलोड में 1,68,535.60 क्विंटल, तथा कुरूद में 1,55,148.40 क्विंटल धान खरीदा गया है।

धान की किस्मवार खरीदी में मोटा धान का कुल उपार्जन 5,56,155.60 क्विंटल, पतला धान 2,14,248.00 क्विंटल, तथा सरना धान 5,51,732.80 क्विंटल रहा। अब तक जिले में मिलरों को 7,940 क्विंटल धान जारी किया गया है, जबकि उपार्जन केंद्रों में 13,14,196.40 क्विंटल धान संरक्षित है।
जिला प्रशासन एवं सहकारी बैंक द्वारा उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिसके कारण किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था के चलते जिले में धान उपार्जन कार्य निरंतर प्रभावी गति से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!