46 मतों से जीत दर्ज कर नीरजधर तिवारी बने अधिवक्ता संघ क़े अध्यक्ष: सचिन जाचक उपाध्यक्ष, तल्लीनपुरी गोस्वामी सह सचिव, संजय शुक्ला कोषाध्यक्ष व पीयूष देवांगन बने क्रीड़ा सचिव

धमतरी। अधिवक्ता संघ के चुनाव आज जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सीधे मुकाबले नीरज तिवारी एवं दानीराम साहू के बीच रहा जिसमे श्री तिवारी ने 46 मतो से जीत दर्ज कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए.वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु अजय कुम्भकार व सचिन जाचक मैदान मे थे जिसमे 25 मतो से सचिन ने जीत दर्ज किया.सह सचिव तल्लीनपुरी गोस्वामी व फलेश साहू, योगेश गोलछा मैदान मे थे जिसमे तल्लीनपुरी ने 66 मतो से जीत दर्ज किया.कोषाध्यक्ष के लिए संजय शुक्ला, नरोत्तम सिन्हा व कामतानाथ सिन्हा क़े बींच मुकाबला था जिसमे संजय शुक्ला मे 75 मतो से जीत दर्ज किया.सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए पीयूष देवांगन व परमानंद अग्रवाल क़े बींच सीधी टककर थि जिसमे पीयूष देवांगन ने 116 मतो से चुनाव जीता.जीत क़े बाद अधिवक्ताओ द्वारा विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी जा रही है.
गौरतलब है कि इससे पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल भुवनेश्वर कुमार सिन्हा द्वारा संपन्न किया गया है। बता दे कि चुनाव अधिकारी के रुप में शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने अजीत साहू, अशोक कुमार बुधवानी, अजय सोनवानी, यशवंत कौशिक, मोहित देवांगन, गोपी कुर्रे आदि जुटे रहे।