पीडी कंपनी एंड हैवेल्स गैलेक्सी द्वारा कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का किया जा रहा शानदार आयोजन

पीडी कंपनी एंड हैवेल्स गैलेक्सी द्वारा कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज पीजी कॉलेज स्टेडियम में हो चुका है यह टूर्नामेंट 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमे जिले की नामी कार्पोरेट और क्लब टीमें भाग ले रही है|
कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट शुकवार शाम 6 बजे से प्रारंभ हुवा| जहा पहला मैच जैन क्रिकेट क्लब और श्री राम हॉस्पिटल के मध्य खेला गया, जिसमे श्री राम हॉस्पिटल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की| दूसरे मैच में टेलिकॉम आर्मी और मेट्रोफिट जिम के बिच मुकाबला हुवा, जिसमे टेलिकॉम आर्मी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरा मैच सीए इलेवन और मोबाइल इलेवन के बीच हुवा, जिसमे मोबाइल इलेवन ने 9 विकेट से जीत दर्ज की इसके साथ ही सीजन के दूसरे दिन का चौथा मैच टेलिकॉम आर्मी और जीएसटी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमे टेलिकॉम आर्मी ने 8 विकेट से जित दर्ज की.
वही सीजन के तीसरे दिन शाम 6 बजे पहला मैच सिन्धी चैलेंजर बनाम जैन क्रिकेट क्लब, दूसरा सिन्धी चैलेंजर बनाम श्री राम हॉस्पिटल, तीसरा मैच मोबाइल इलेवन और धमतरी लिजेंड और चौथा मैच सीए इलेवन बनाम धमतरी लिजेंड के मध्य खेला जायेगा|
कार्पोरेट प्रीमियम लीग-4 में विजेता और उपविजेता को ट्राफी स्व. पुरुषोत्तम दास धोरी भाई पटेल (भूतपूर्व विधायक) और स्व. प्रवीणचन्द्र पटेल की स्मृति में पीडी कंपनी के निशित पटेल द्वारा प्रदान किया जायेगा|
