Uncategorized

रेल्वे कार्रवाई से बेघर हुए परिवारों से महापौर रामू रोहरा ने की मुलाकात, बेहतर व्यवस्थापन व सुविधाओं के संबंध में किया चिंतन


धमतरी। धमतरी के रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में बड़ी रेल लाईन कार्य तीव्र गति से जारी है जिसके द्वारा रेल्वे द्वारा कब्जा हटाया गया जिससे कई गरीब परिवार बेघर हो गये। जिनमें से कई प्रभावित परिवार डागा धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर तम्बू बांध कर रह रहे है। जिनसे आज मुलाकात करने महापौर रामू रोहरा पार्षदों संग पहुंचे।
आज डागा धर्मशाला पहुंचकर महापौर श्री रोहरा ने रेल्वे प्रभावित बेघर परिवारों से चर्चा की। उनकी व्यवस्थाओं को देखा और उनके लिए और बेहतर व्यवस्था बनाने के संबंध में परिवारों से चर्चा की। महापौर ने बताया कि प्रभावित परिवारों निगम द्वारा आवश्यक सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्हें नये बेहतर स्थान पर व्यवस्थित करने पर भी चिंतन किया गया। महापौर ने बताया कि पिछले दिनों निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे रेल्वे प्रभावित परिवारों को कांग्रेसियों द्वारा भ्रमित किया गया था उन्हें बिना पूरी जानकारी के निगम बुलाया गया। आज प्रभावित परिवारों से शांति पूर्वक व्यवस्थापन व सुविधाओं के संबंध में चिंतन किया गया। इस दौरान एमआईसी मेम्बर पिंटु यादव, पार्षद मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!