Uncategorized

103 करोड़ की स्वीकृति दिलाने पर कोमल संभाकर सहित युवाओं ने महापौर का किया जोशीला स्वागत

रत्नाबांधा चौक से मुजगहन और सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए कुल 103 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति ने शहर को नई उम्मीद, नया जज़्बा और नया जोश दे दिया है.इस शानदार सफलता पर शहर के नौजवानों ने खुशी का इज़हार करते हुए धमतरी महापौर रामू जगदीश रोहरा का फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया. युवा समाजसेवी कोमल संभाकर की अगुवाई में युवाओं ने कहा ये सिर्फ़ मंज़ूरी नहीं, बल्कि धमतरी के हर नागरिक की आवाज़ और संघर्ष की जीत है. रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4.40 किलोमीटर सड़क के लिए 43 करोड़ रुपये और सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक 5 किलोमीटर सड़क के लिए 60 करोड़ रुपये की मंज़ूरी दी गई है.इन परियोजनाओं से न सिर्फ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि दुर्घटनाओं में कमी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी.कोमल संभाकर ने कहा हम नौजवान बरसों से टूटी सड़कों को लेकर संघर्षरत थे आज ये 103 करोड़ की स्वीकृति धमतरी की मेहनत, यक़ीन और लगन का नतीजा है हम महापौर के ज़रिए मुख्यमंत्री का भी दिल से शुक्रिया अदा करते हैं.इस दौरान राहुल पंडित, सुरेश साहू, हिमांशु निषाद सहित कई ऊर्जावान युवा शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!