Uncategorized

नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की उपस्थिति मे प्रदान की गई श्रद्धांजलि योजना की राशि

नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 निवासी डिगेश निर्मलकर के निधन उपरांत उनके पिता तुकाराम निर्मलकर को शासन की राष्ट्रीय परिवार सहायता,श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत 2000 की राशि प्रदान की गई।इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 8 के ही निवासी 8 वर्षीय बालक टायांशु साहू के आकस्मिक निधन पर उनके पिता ओमप्रकाश साहू को भी श्रद्धांजलि योजना की राशि प्रदान की गई।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, वार्ड पार्षद श्रीमती जयन्ती टुकेश्वरी साहू एवं नगर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शोकाकुल परिवारों के निवास स्थान पर पहुँचकर गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए उन्हें ढांढस बंधाया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि शासन द्वारा संचालित आगामी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी शोकसंतप्त परिवारों तक पहुँचाया जाएगा। नगर पंचायत नगरी सदैव नागरिकों के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!