Uncategorized

नगर पंचायत आमदी में लोक महोत्सव मड़ई में महापौर रामू रोहरा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल


धमतरी। नगर पंचायत आमदी में पारंपरिक लोक महोत्सव मड़ई का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्रों की मधुर धुन, आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मड़ई महोत्सव में ग्रामीण अंचल की लोकपरंपराओं और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मड़ई पर्व छत्तीसगढ़ की प्राचीन लोकसंस्कृति, आस्था और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से हमारी परंपराएं जीवित रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुडऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि लोक पर्व केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे और संस्कृति को सहेजने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!