Uncategorized

योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के साथ ही विकास को गति दे रहे जिला पंचायत अरुण सार्वा

सफल कृषक होने के साथ ही किसानों, ग्रामीणों की समस्याओं को भलीभांति समझते है श्री सार्वा

रोजाना जिला पंचायत कार्यालय में देते है समय, फरियादियों की समस्याओं व मांगो को सुन कर सकते है निराकरण का हर सभंव प्रयास

धमतरी। अरुण सार्वा जब से जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए है तब से जिले की ग्रामीण जनता को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में आधारभूत संरचना की मजबूती व विकास को गति दे रहे है।
उल्लेखनीय है कि श्री सार्वा स्वयं एक सफल कृषक है ऐसे में कृषको व ग्रामीणों की समस्याओं को भलीभांति समझते है। और उनके निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास भी करते है। बता दे कि श्री सार्वा जिला पंचायत कार्यालय में पर्याप्त समय देते है। जहां वे क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व मांगो को सुनकर निराकरण हेतु हर सभंव प्रयास करते है। श्री सार्वा अपने सरल सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते है। जिला पंचायत पहुंचने वाले प्रत्येक ग्रामीण जो उनसे मुलाकात करते है उनके मिलनसार व्यक्तित्व से प्रभावित होते है। अधिकारियों को लगातार निर्देशित कर शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने हेतु कहते है। श्री सार्वा को भाजपा द्वारा जिन उम्मीदो के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस पर वे खरा उतर रहे है।
निरंतर रहते है क्षेत्र के दौरे पर
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार सार्वा लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहते है इस दौरान खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। जहां न सिर्फ भाजपा को मजबूती प्रदान करते है बल्कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। श्री सार्वा के लगातार दौरे से भाजपा ग्रामीण क्षेत्रो में और भी सशक्त हो रही है।
करते है औचक निरीक्षण
श्री सार्वा दौरे के दौरान कई बार शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने औचक निरीक्षण भी करते है। हालंही में उन्होने मसानडबरा मॉडल कॉलोनी का निरीक्षण किया। और अति विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए विकसित कॉलोनी की सुविधाओं की जानकारी ली। इसी प्रकार वे शासकीय उमावि आमगांव पहुंचे जहां निरीक्षण कर कक्षाओं की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई स्तर की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!