Uncategorized

सार्थक स्कूल में मिला क्लासरूम फर्नीचर, पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया पौधरोपण


धमतरी। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने सार्थक स्कूल, धमतरी में दिव्यांग बच्चों के लिए कक्षा फर्नीचर उपलब्ध कराया और विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस पहल से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिला। सार्थक स्कूल में वर्तमान में 65 से अधिक बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल द्वारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, परिवहन सुविधा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस पहल से बच्चों के लिए कक्षाओं में अध्ययन करना और अधिक सहज हो सकेगा। इस के अंतर्गत स्कूल के लिए लकड़ी की मेजें, बेंच, कुर्सियाँ, अलमारियाँ एवं जूते रखने के रैक उपलब्ध कराए गए। फर्नीचर बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराया गया है। ऋषि आनंद, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि,कंपनी अपने व्यावसायिक विस्तार के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अजय श्रीवास्तव, बिजऩेस हेड छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश ने कहा शिक्षा ही समान और समावेशी समाज की नींव है तथा दिव्यांग बच्चों के लिए संसाधनों को सशक्त करना समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। इस अवसर पर सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र ठक्कर ,कमलेश श्रीवास्तव, गोपाल शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, प्रभा रावत, अशोक खंडेलवाल, पायल खंडेलवाल, वर्षा खंडेलवाल, राहुल जैन, सुभाष मलिक, जगदीश देवांगन , सुभाष मलिक तथा मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े एवं पालक नेमिन साहू, सकीना बाघमारे, प्रेमबती साहू, सविता देख, हेमंती, रेखा देवांगन, नाजिया बेगम, शकीला कौशल, प्रभा साहू, शकुंतला सोनी की उपस्थिति और सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!