Uncategorized

शीतलापारा मेचका में तेंदुआ ने फिर किया बछड़े का शिकार


धमतरी। नगरी सिहावा क्षेत्र में तेन्दुआ का आंतक जारी है। शनिवार को तेन्दुएँ ने फिर एक पालतु पशु को अपना शिकार बनाया है। 18 अगस्त की रात्रि को शीतलापारा मेचका में कुन्ती बाई पति हरिनाथ के कोठे में घुसकर 7 माह के बछिया को अपना शिकार बनाया था। उसे मारककर वहीं छोड़ दिया था। 18 दिनों के बाद फिर कुन्ती बाई के कोठे से एक लाल बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। तेंदुआ उसके शरीर के आधे भाग को खाकर चला गया। आसपास के लोगो ने बताया कि रात्रि करीब 3 बजे आवाज आई मगर किसी की वहां जाने की हिम्मत नहीं हुई। मेचका गांव में 3 मवेशी का शिकार कर चुके हैं। शीतलापारा मेचका के लोग दहशत में हैं। शाम होते ही घर का दरवाजा बंद हो जाता है। रात्रि में मेचका और आरसीकन्हार की गली में तेंदुए को घूमते देखा जा रहा है। पालतू जानवरों का शिकार कर रहे हैं। वन विभाग को इस समस्या का स्थाई निदान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!