Uncategorized

फिल्टर प्लांट में की गई पानी पहुंचाने वाला ब्रिज में काई व गाद के जमाव की सफाई

जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर पहुंचे फिल्टर प्लांट, बेहतर सफाई व सुचारु पेयजल सप्लाई हेतु किया निर्देशित

सुबह शहर में हुआ पानी सप्लाई, शाम को व्यवस्था हो सकती है प्रभावित, शनिवार सुबह से मिलेगा नियमित पानी

धमतरी। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने 14.70 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रुद्री नहर किनारे स्थापित किया गया। जिससे शहर के ओव्हरहेड टैंको में पाईप लाईन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाता है फिर घरो तक पानी पहुंचता है। लेकिन उक्त प्रक्रिया में तकनीकि खामी आने से जल आपूर्ति प्रभावित न हो इसलिए निगम जल विभाग द्वारा आज सप्लाई रोककर सुधार कार्य किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार फिल्टर प्लांट में पानी लाने वाले ब्रिज में काई व गाद का जमाव हो गया था, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी, ऐसे में शहरवासियो को निरंतर शुद्ध पेयजल मुहैय्या कराने हेतु आज निगम जल विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पीडब्लूडी विभाग से समन्वय से सफार्ई कार्य किया गया। इस दौरान मजदूर, टेक्निशियन व इंजीनियरों की मौजूदगी रही।
सफाई कार्य का निरीक्षण करने आज जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर फिल्टर प्लांट पहुंचे और टीम को बेहतर सफाई व सुचारु पेयजल सप्लाई हेतु निर्देशित किया। श्री सोनकर ने चर्चा के दौरान बताया कि आज सुबह शहर में फिल्टर प्लांट के माध्यम से पानी सप्लाई की गई है। संभवत: शाम को सप्लाई प्रभावित हो सकती है। लेकिन कल सुबह अनिवार्य रुप से पेयजल सप्लाई शुरु हो जाएगी। निगम टीम पूरी तत्परता के साथ ब्रिज की सफाई में जुटी रही। शहर में जिन क्षेत्रो में शाम को सप्लाई प्रभावित होने से पानी की मांग रहेगी उन क्षेत्रो में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। शहरवासियों को पानी हेतु परेशान होना नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!