Uncategorized
रोटरी इंटरनेशनल सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत ब्राज़ील से पहुंचे 11 रोटेरियन

धमतरी-रोटरी इंटरनेशनल कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत ब्राज़ील से 11 रोटेरियन रोटरी क्लब धमतरी के आतिथ्य में तीन दिन के लिये धमतरी पहुंचे।ब्राज़ील से पहुंचे अतिथियों के आवास की व्यवस्था रोटरी सदस्यों ने अपने-अपने निवास पर की।
अतिथियों के भ्रमण एवं आपसी सौहार्द हेतु 2 दिवसीय गेट-टुगेदर कार्यक्रम निर्धारित किया गया।ब्राज़ील टीम अन्ना पावला, लुइज़ व लौना, युरिको व मेगरित, डैश क्रिस्टिना, सिलवाना गुज़, इवनोर एंडरसन, वेरा लूसिया,जेन मारिया का स्वागत मेहंदी, पगड़ी एवं मोती माला द्वारा किया गया।जिसमें अध्यक्ष मनीष मित्तल, अमित जायसवाल, सलज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल,मदन मोहन खंडेलवाल, आरके साहू, नंदन दोषी, सत्येंद्र शर्मा, अर्पित जैन, सुमित गुप्ता, सचिन खंडेलवाल,जाग्रति दोषी, पिंकी खंडेलवाल, पल्लवी जायसवाल, आशीष गोयल आदि थे।



