Uncategorized

मातृभूमि की रक्षा और सेवा करने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है – दीपक सिंह ठाकुर

जिले में आयोजित अग्निवीर की भर्ती में छत्तीसगढ़ से विभिन्न जिलों के ऊर्जा वान युवा प्रतिभागी देश सेवा के महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आए हैं जिनके रहने के लिए ओम लक्ष्मी फाउंडेशन के संचालक वेदप्रकाश साहू एवं डिफेंस अकेडमी के संचालक लोकेश साहू ने युवाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर जी को आमंत्रित किया, जहां पर उनका मार्गदर्शन देने हेतु उनका उद्बोधन रखा गया था। अपने उद्बोधन में समाज सेवी श्री दीपक सिंह ठाकुर जी ने युवाओं को कहा राष्ट्र की रक्षा करने हेतु यह अभियान कोई रोजगार का साधन नहीं है यहां इसलिए अपनी जिम्मेदारी तय करनी आवश्यक है कि हमें भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है, युवाओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस अग्निकुंड में स्नान करना है, सफलता और असफलता बहुत छोटी बात है, हम अपनी पूरी कोशिश पूरी ताकत और अपनी अंतरात्मा को इस अभियान में चयनित होने के लिए लगाए। आज हमारी मातृभूमि चारों ओर देश के दुश्मनों से घिरी हुई है हमें इनसे निपटने के लिए हर पल हर क्षण तैयार रहना है साथ ही साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए श्री देश धर्म के कार्य में अपनी सहभागिता देनी है। हमें चाहिए कि हम अपने राष्ट्र से नशा, अवैध तस्करी, धर्मांतरण, डेमोग्राफिकल चेंजेज जैसी चीज़ों के विरुद्ध मजबूत ढाल बन कर खड़े हो। मातृ भूमि की सेवा सिर्फ सीमा पर ही नहीं घर के भीतर भी करनी है. कार्यक्रम में मुंगेली, बिलासपुर,रायपुर, बलौदा बाजार, बालोद, कंकर, दुर्ग, भिलाई राजनांदगांव के युवा सम्मिलित हुए। व्यवस्था कार्य वेदप्रकाश साहू लोकेश साहू, ओमेश जी, प्रेमकुमार जी, विकास राठी, अभिषेक शर्मा जी, सोहन जी, पुखराज, दुष्यंत, अतुल एवं अनेक युवा लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!