Uncategorized

मनरेगा बचाओ संग्राम अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा में शामिल हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, साथ साथ चले सैंकड़ो कार्यकर्ता

मेघा, अरौद, गिरौद, सौंगा,हरदी मे पद यात्रा क़े साथ ही सभा को भी किया सम्बोधित

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम, काम, सूरज सब बदल दिया गया है हम उसका विरोध कर रहे है-बैज

धमतरी- दीपक बैज अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत धमतरी जिले में पंचायत स्तरीय जनसंपर्क पदयात्रा में शामिल हुए.वे आज पहले ग्राम मेघा पहुंचें और सभा को संबोधित किया । फिर अरौद, और गिरौद मे पद यात्रा करते हुए ग्राम सौंगा पहुंचें यंहा से पीसीसी अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ा और ग्राम हरदी पहुंचा जहां भी सभा को उन्होंने सम्बोधित किया.जहां पदयात्रा का समापन हुआ.इस दौरान श्री बैज ने कहा कि 7-8 किलोमीटर की यह पद यात्रा आज की गई. जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम काम सूरज बदल दिया गया है हम उसका विरोध कर रहे है. मजदूरों क़े हितो क़े साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध कर रही है.
पदयात्रा मे जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सकलेन कामदार, मनरेगा बचाओ जिला समन्वयक सुनील माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, धमतरी ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, सदस्य प्रदेश कांग्रेस प्रभातराव मेघावाले,ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश दुबे, योगेश शर्मा, महिम शुक्ला, होमेंद्र साहू, राजू सोम, अनवर रज़ा, विनीत बाफना, गौतम वाधवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबिका सिन्हा, शास्त्री सोनवानी, राजकुमारी दीवान, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद साहू, किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू, डीहूराम साहू, राजू साहू, आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!