Uncategorized

9वीं फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने टीम तमिलनाडु रवाना

धमतरी जिले की बालिकाएं है प्रदेश स्तरीय टीम का हिस्सा


धमतरी। प्रदेश की बालिका बॉल बैडमिंटन टीम ने मंगलवार को मिशन तमिलनाडु का आगाज किया। 9वीं फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 जहाँ देश की चुनिंदा टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन से खिलाडिय़ों का दल रवाना हुआ, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में आगामी 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इस बार की राज्य स्तरीय टीम में धमतरी जिले की खेल प्रतिभाओं का बोलबाला है। जिले के ग्रामीण और शहरी अंचलों से निकलीं तीन खिलाडिय़ों ने अपनी जगह पक्की की है। ग्राम परखंदा की श्रेया पिता परमेश्वर सोनबर अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं। ग्राम छाती की टिकेश्वरी पिता प्रेमशंकर चंद्राकर डिफेंस और अटैक के संतुलन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। युक्ता पिता मनीष जेठवानी तकनीकी दक्षता के दम पर टीम में जगह बनाई। वहीं श्वेता शर्मा, रिया यादव, अंशिका भुंजवा, किरण कुर्रे, क्षमा मिश्रा, खुशबू साहू, टेरीना फेकर टीम में शामिल है। टीम के साथ कोच नमिता जैन, मैनेजर आकांक्षा जोशी, अंकित लुनिया, नेशनल रेफरी केशव केशकर, शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!