Uncategorized

अज़ीम प्रेमजी स्कूल में संगीत समारोह : विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, लोकगीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति


धमतरी। ग्राम शंकरदाह स्थित अज़ीम प्रेमजी हाई स्कूल में अंतरशालेय संगीत समारोह स्वरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शास्त्रीय गायन, लोकगीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना एवं उनके कौशल को प्रोत्साहित करना था। इस अंतरशालेय संगीत समारोह में अज़ीम प्रेमजी स्कूल के साथ एजेक्ट फाउंडेशन, केन्द्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, विद्या कुंज स्कूल, सेंट ज़ेवियर स्कूल, नूतन इंग्लिश मीडियम स्कूल, पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला अरौद, शासकीय माध्यमिक शाला भोथली तथा सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत अज़ीम प्रेमजी स्कूल के म्यूजि़क क्लब के विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन से किया। कार्यक्रम में अनुशिवा, आराध्या जैन, काव्या नाहर, मौली गोलछा, आन्या लुनावत, वेदश्री सोनी, उषा यादव, प्रियंका सोनकर, ट्विंकल ध्रुव, भूमिका प्रधान, प्रांजल द्विवेदी, येश्रिया साहू, शुभ अंकारे, दामिनी सोनकर, जयश्री सोनकर, पूजा मरकाम, राखी, राधा, हिमांशु कुमार, गगन यादव आदि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अज़ीम प्रेमजी स्कूल के विद्यार्थी, पालकगण, शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा शिक्षकों की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!