Uncategorized

तीन-दिवसीय भव्य सस्वर मानसगान व्याख्यान सम्मेलन का हुआ समापन

धमतरी। दानीटोला (बैगापारा) में आयोजित तीन-दिवसीय भव्य सस्वर मानसगान व्याख्यान सम्मेलन का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर, पार्षद अज्जू देशलहरे एवं संजय देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन के अंतिम दिवस पर मानस गायकों एवं व्याख्याताओं द्वारा श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का सस्वर, भावपूर्ण एवं संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। वक्ताओं ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीराम के आदर्शों मर्यादा, सत्य, सेवा और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।समापन समारोह को संबोधित करते हुए सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सनातन परंपराओं से जोड़ते हैं।
एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि दानीटोला क्षेत्र में इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पार्षद अज्जू देशलहरे एवं संजय देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा भंडारे के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!