Uncategorized

कार और ट्रक मे जबरदस्त भिड़ंत, कार सवार तीन जवानों व ड्राइवर सहित चार की मौत, एक गंभीर

खपरी बाईपास में हुआ भीषण सड़क हादसा

खपरी बाईपास में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जगदलपुर सी आर पी एफ बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की खपरी बाईपास पर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल लाने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू एवं हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु मरचुरी पहुंचाया गया।प्रशासन द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!