Uncategorized

पवित्र सुदर्शन क्रिया से लाभान्वित हो रहे नागरिक

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन का मिल रहा विशेष सहयोग


भखारा। भखारा-भठेली में श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य से प्रेरित पवित्र सुदर्शन क्रिया की साप्ताहिक कक्षा निरंतर नियमित रूप से संचालित हो रही है। इस आध्यात्मिक एवं योग अभ्यास से क्षेत्र के अनेक नागरिक लाभान्वित हो रहे हैंं। नियमित साधना, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से सहभागी तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। प्रतिभागियों का कहना है कि सुदर्शन क्रिया से उनके विचारों में सकारात्मकता आई है और दैनिक जीवन में अनुशासन व संतुलन बना है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन का विशेष सहयोग इस आयोजन में मिल रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों हिरेन्द्र साहू, बसंत बैस, गोविन्द यादव, तामेश्वर साहू ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वस्थ विचार, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!