Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में सम्पन्न,विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की वृहद प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को एक समीक्षा बैठक होटल आदित्य रायपुर में आयोजित की गई गई। बैठक में प्रदेश के 15 जिलों के संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी ने विगत एक वर्ष में संगठन के द्वारा निजी विद्यालय के विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं उनके हित संवर्धन के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने संगठन विगत कई वर्षों से मांग कर रहा था कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाए, जो की पूर्ण हुई और 5 वीं,8 वीं बोर्ड घोषित हो गई। संगठन यह भी मांग करता है कि अब इन बोर्ड परीक्षा में पास फेल करने की पद्धति भी अपनाई जाए। राठी जी ने बताया कि हमारे संगठन को बने मात्र एक वर्ष होने जा रहा है और इस एक वर्ष में ही हमने अपने विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव सहित सभी प्रमुखों के साथ सतत संवाद स्थापति कर हमने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में अनेक कार्य किए हैं। बैठक में अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के सचिव मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, जितेंद्र तिवारी, विशंभर साहू, सह सचिव अक्षय कुमार दुबे,सहसचिव पारखदास मानिकपुरी,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय,तरुण भांडे अध्यक्ष धमतरी, राजेश सोनी अध्यक्ष बालोद,नरबद कश्यप अध्यक्ष मुंगेली उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जांजगीर चांपा जिले के सचिव आलोक शुक्ला ने किया। बैठक में सभी सदस्यों ने विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए शासन से आधौलिखित मांगे की है जिसके लिए शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के साथ बैठक करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!