Uncategorized

कलेक्टर ने धमतरी जिले के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत राशि के चेक वितरण किए, सभी विजेताओं को बधाई दी

विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे साहित्य के माध्यम से समाज की सकारात्मक दिशा में अपनी भूमिका निभाएं

धमतरी, 18 मार्च 2026/ रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कहानी एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए। यह महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक अटल नगर, नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया गया था, जिसमें देश,प्रदेश के साहित्यकारों एवं युवा प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार पाठक, डॉ. अनिता राजपुरिया उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 5100 रुपये, 3100 रुपये एवं 1500 रुपये की पुरस्कार के चेक सौपे । रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित किया गया था ।
धमतरी जिले से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता में स्व. बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के सुरेन्द्र कुमार ने प्रथम, टिकेन्द्र कुमार ने द्वितीय एवं हेमंत कुमार साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, कहानी लेखन प्रतियोगिता में एन.आर.एम. कन्या महाविद्यालय, धमतरी की गीता साहू ने प्रथम, नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय की गीतांजली सोनकर ने द्वितीय तथा भूमिका मरकाम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कलेक्टर श्री अबिनाश ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे साहित्य के माध्यम से समाज की सकारात्मक दिशा में अपनी भूमिका निभाएं तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!