Uncategorized

अवैध शराब व शराब पीने का सामान परोसने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

होटल, ढाबा, लॉज व बार में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब परोसने, शराब पिलाने हेतु सामग्री उपलब्ध कराने एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिले भर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न होटल, ढाबा, लॉज एवं बारों में आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। चेकिंग के दौरान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार कीe अवैध गतिविधि, शराब परोसने अथवा शराब सेवन के लिए अवैध रूप से सामग्री उपलब्ध कराने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस द्वारा यह भी चेतावनी दी गई कि ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!