Uncategorized

महिलाओं के लिए खाद्य प्रसंस्करण कार्यशाला 24 अप्रैल को आयोजित

नगर पंचायत भखारा-भठेली में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल


भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी द्वारा आयोजित की जा रही है।24 अप्रैल दोपहर 11 बजे से वार्ड क्रमांक 15, खारून नदी मंगल भवन मे होगा. इस कार्यशाला में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में रुचि रखने वाली महिलाओं एवं स्व सहायता समूहों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरि पावरिया, अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं समस्त पार्षदों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं एवं स्व सहायता समूहों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यशाला का लाभ उठाएं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!