Uncategorized

श्री रावतपुरा सरकार के 12 करोड़ लक्ष्यार्चन का संकल्प धमतरी में पूर्ण होगा

1 मई को सिहावा रोड स्थित शांति वाटिका में आयोजन


धमतरी । अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज, संत शिरोमणी श्री रावतपुरा सरकार ने 12 साल पहले धमतरी की पावन धरा में 12 करोड़ लक्ष्यार्चन पूर्ण करने का संकल्प लिया था। जो 1 मई 2026 को धमतरी के सिहावा रोड स्थित शांति वाटिका में शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में पूरे होंगे। यहां 11 लाख लक्ष्यार्चन होगा। जिसकी तैयारी में भक्त मंडल के सदस्य जुटे हुए हैं।
श्री रावतपुरा सरकार भक्त मंडल धमतरी के सदस्य दिनेश राठी ने बुधवार को अपने निवास स्थान में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि वर्ष 2014 में गुरूदेव संत शिरोमणी श्री रावतपुरा सरकार उनके निवास में आये थे। तब 12 करोड़ लक्ष्यार्चन का संकल्प लिया था। 12 साल में अलग-अलग जगहों में लक्ष्यार्चन किया गया। सवा करोड़ अर्चन एक साथ हुआ था जिसमें 25 हजार लोग बैठे थे। उन्होंने कहा कि मां राजराजेश्वरी द्वादश लक्ष्यार्चन (12 लाख अर्चन) 1 मई को संध्या 7 बजे शांति वाटिका सिहावा रोड धमतरी में होगा। लक्ष्यार्चन में सब भगवान शामिल हैं। इसकी पूजा सामान्य होती है। उन्होंने कहा कि श्री गौरी गणेश नवग्रह का पूजा आव्हान करते हैं। स्नान, तैयार, भोग लगाते हैं। पूजा की विधि ही अर्चन कहलाता है। धमतरी में 1100 लोगों द्वारा लक्ष्यार्चन किया जायेगा। जिसमें मंचासीन द्वारा मंत्रोच्चार किया जायेगा। कार्यक्रम में माता का श्रृंगार होगा। दस प्रकार के नमकीन, दस प्रकार के मीठा, फूल, फल, सब्जी, पान, नारियल आदि चढ़ाये जायेेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर व्यक्ति को अर्चन करना है। उन्होंने बताया कि लक्ष्यार्चन के दौरान कुरता धोती पहनकर आ सकते हैं। वैसे कार्यक्रम स्थल में 200 धोतियां भी रखी जायेंगी। चाहे तो पहनकर शामिल हो सकते हैं। सारी सामग्री आयोजक श्री रावतपुरा सरकार मंडल द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन से भय, दुख, क्लेश, पीड़ा दूर हो जाता है। गुरूदेव के सानिध्य में होने वाले लक्ष्यार्चन में कोई चमत्कार कुछ भी नहीं होता। यह आत्मअनुभूति से प्राप्त की जा सकती है।
देश के कई राज्यों में हो चुका है लक्ष्यार्चन
श्री राठी ने बताया कि देश के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ज्यादा लक्ष्यार्चन हुआ है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में तथा धमतरी, भानुप्रतापपुर में भी हो चुका है। राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन देवियों की पूजा का माध्यम है। श्री रावतपुरा सरकार के आश्रमों में 600 पंडित हैं। जिनके माध्यम से मंत्रोच्चार किया जाता है।
श्री रावतपुरा सरकार की संस्था सेवा के क्षेत्र में अग्रणी
श्री रावतपुरा सरकार संस्था धार्मिक क्षेत्र के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी है। इस संस्था के माध्यम से अनाथालय, वृद्धाश्रम, गौसेवा, मेडिकल कालेज, स्कूल, यूनिवर्सिटी संचालित है।
कष्ट दुख निवारण के लिए महामंत्र जाप करें
श्री रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के सदस्य दिनेश राठी, भावना राठी, आनंद भल्ला, हेतल संघवी, नरेन्द्र गोलछा, गंगा प्रसाद, भीखम नाहर आदि इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण के लिए महामंत्र जाप करें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल हों। कार्यक्रम 1 मई को शाम 7 बजे शांति वाटिका में होगा। लक्ष्यार्चन के बाद प्रसादी वितरण भी होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!