Uncategorized

तपती धूप में राहगीरों को मिली राहत, रसीला बेन दोशी ने बांटा शीतल मठा

धमतरी. भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच रत्नाबांधा रोड पर रसीला बेन दोशी द्वारा सहयोगियों के साथ राहगीरों के लिए शीतल, स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक मठा सेवा का आयोजन किया गया। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए यह मठा सेवा राहत का आधार बनी। रसीला बेन दोशी ने कहा कि गर्मी में राहगीरों को ठंडक और राहत देना ही इस सेवा का उद्देश्य है। मठा पीने वाले राहगीरों ने इसे अमृत समान बताते हुए सेवा की सराहना की और आयोजकों का आभार जताया। इस सेवा कार्य में प्रिया पंजवानी, वर्षा खंडेलवाल, पायल खंडेलवाल, सुमन शर्मा, रजनी भारद्वाज, सुलेखा जोशी, धनश्री जोशी, अशोक खंडेलवाल, पराग दोशी, सुनील भारद्वाज, अंगद पंजवानी, बिपिन दोशी, गोपाल शर्मा एवं सरिता दोशी का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!